बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

By एकता | Aug 09, 2026

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह TMC के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ चोर के नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर कीचड़ भी फेंका गया।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

मेरी गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और जूते
घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मेरी गाड़ी पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। मैंने पुलिस को अपने आने की जानकारी पहले ही दे दी थी, फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है।"

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

अशांति फैलाने का आरोप
दूसरी तरफ, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ममता बनर्जी एक शांत इलाके में बेवजह अशांति पैदा करने आई थीं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ममता बनर्जी के दौरे का कड़ा विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर