ममता की PM को चुनौती, कहा- मोदी साबित करें कि मैंने पेंटिंग बेचकर धन लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2019

बीरभूम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह साबित करने की चुनौती दी है उन्होंने अपनी पेंटिंग को बेच कर धन लिया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की यह सख्त टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पेंटिंग को चिटफंड कंपनी के मालिकों ने करोड़ों रुपये में खरीदा है। 

ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में जरा भी शालीनता नहीं है और उनकी पार्टी ने ‘‘निराधार आरोपों पर’’ मानहानि की कार्यवाही शुरू की है। बनर्जी ने कहा, ‘मोदी बाबू (प्रधानमंत्री) मैं आपको यह साबित करने की चुनौती देती हूं कि मैंने (पेंटिग बेच कर) अपने खाते में एक भी पैसा लिया है। आप अशिष्ट की भांति बात करते हैं और आपमें शालीनता नहीं है।’ 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज