Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर सीधा प्रहार, बोलीं- CEC Gyanesh Kumar तानाशाहों जैसा व्यवहार कर रहे

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2026

पश्चिमी मुख्यमंत्री ने शनिवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस अभियान की आड़ में राज्य में जो कुछ हो रहा है, वह आम नागरिकों की गरिमा, आजीविका और संवैधानिक अधिकारों पर एक खतरनाक हमला है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया डराने-धमकाने और बहिष्कार करने का एक साधन बन गई है।

इसे भी पढ़ें: क्या टीएमसी-ईडी विवाद का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ेगा? समझिए इसके सियासी मायने

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर हमला करते हुए बनर्जी ने कहा कि सर्वोच्च चुनाव निकाय अपने संवैधानिक दायित्व से खतरनाक रूप से भटक रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भय से कायम नहीं रहता, और साथ ही यह भी जोड़ा कि मतदाता सूचियों को जबरदस्ती से शुद्ध नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: I-PAC Raid Fiasco: सबूत छीनने के आरोप के बाद Supreme Court पहुंचा ED-Mamata विवाद, क्या होगी CBI जांच

उन्होंने लोकतंत्र की 'पवित्रता' बहाल होने की उम्मीद जताते हुए कहा संवैधानिक अधिकारियों को जवाबदेही से परे तानाशाहों जैसा व्यवहार करके सम्मान नहीं मिलता। मैंने इन चिंताओं को औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष रखा है। अभी भी सुधार करने का समय है। मुझे उम्मीद है कि समझदारी से काम लिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि नागरिकों की पीड़ा समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन