Mamata Banerjee ने झारखंड में रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत की घटना पर बृहस्पतिवार को दुख प्रकट किया। हादसा झारखंड की राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर कलझरिया इलाके के पास बुधवार शाम सात बजे हुआ था।

ममता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ यह जानकर दुख हुआ कि एक और रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। हमारी सीमा के पास स्थित झारखंड का जामताड़ा इस हालिया त्रासदी का स्थल रहा।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ हम अपने पड़ोसी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और रेलवे अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था में सुधार किया जाए।’’

पूर्व रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘ आसनसोल मंडल में रात सात बजे विद्यासागर-कासितार के बीच गुजरने वाली ट्रेन संख्या 12254 (अंगा एक्सप्रेस) ‘चेन खींचने’ के कारण रुक गई। इसके बाद, रात सात बजकर सात मिनट पर पटरी पर चल रहे दो लोग ‘मेमू’ ट्रेन की चपेट में आए गए, दुर्घटनास्थल जहां ट्रेन रुकी थी, उससे कम से कम दो किलोमीटर दूर है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव