ममता बनर्जी ने दाखिल किया नामांकन पत्र तो शुभेंदु अधिकारी ने दिया यह बड़ा बयान

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की और फिर हल्दिया पहुंचीं। जहां पर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। नंदीग्राम में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ होगा। 

ममता बनाम शुभेंदु

भाजपा से लोहा लेने के लिए ममता बनर्जी ने सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ ली है। नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। जबकि शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका और फिर नंदीग्राम में रोड शो किया। 

इसे भी पढ़ें: नामांकन से पहले ममता का पूजा-पाठ, गिरिराज बोले- चुनाव जो न कराएं 

ममता बनर्जी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शुभेंदु अधिकारी की पहली टिप्पणी सामने आई। जिसमें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। वो प्रधानमंत्री को बाहरी कहती हैं लेकिन नंदीग्राम की जनता उन्हें क्या कहें ? शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि ममता बनर्जी अवसरवादी हैं और उन्हें वह हराएंगे, यहां भाजपा की जीत पक्की है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि यह राजनीतिक लड़ाई है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन