संदेशखाली में अशांति के लिए ममता बनर्जी ने RSS को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- BJP के निशाने पर TMC नेता

By अंकित सिंह | Feb 15, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को संदेशखली में अशांति के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि भाजपा का निशाना एक तृणमूल नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार मामले में आरोपी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा को बताया कि हम संदेशखाली स्थिति पर गौर कर रहे हैं, किसी भी गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में संदेशखालि पर गरमाई सियासत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल, ले जाया गया अस्पताल

ममता बनर्जी संदेशखाली घटना को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संदेशखाली में हुई हिंसा के खिलाफ तेलंगाना के अंबेडकर सर्कल में विरोध प्रदर्शन किया और सीएम पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की एक टीम ने गुरुवार को संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा किया। टीम का नेतृत्व पैनल के अध्यक्ष अरुण हलदर ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला भी थीं। दोनों ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे बात की। भगवा पार्टी ने शाहजहां शेख के खिलाफ भी सीबीआई जांच की मांग की है, जो 5 जनवरी से फरार है, जब भीड़ ने कथित राशन घोटाले के सिलसिले में उसके आवास पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमला किया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा