बंगाल में संदेशखालि पर गरमाई सियासत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल, ले जाया गया अस्पताल

sukanta injured
ANI
अंकित सिंह । Feb 14 2024 2:47PM

ममता पर भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वह केवल तुष्टीकरण की राजनीति के बारे में सोचती है, लोगों के विकास के बारे में नहीं। मैं संदेशखाली जाने की कोशिश करूंगा, देखूंगा कि पुलिस मुझे रोकने की कोशिश करती है या नहीं।

पश्चिम बंगाल में संदेशखालि पर सियासत गर्म हो गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल हो गए है। पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया और पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिसकर्मी मजूमदार को वापस उसी होटल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे जहां से वह निकले थे। उन्हें पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा है। इससे पहले मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट और कई अन्य स्थानों पर हिंदुओं को गुप्त रूप से प्रार्थना करनी पड़ती है। दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को ममता बनर्जी पहले ही रोक चुकी हैं, एक बार तारीख भी बदल चुकी हैं। ये है ममता बनर्जी की गंदी राजनीति है। 

इसे भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल में जंगलराज', BJP का आरोप- TMC के गुंडों के टेप से बंद है ममता बनर्जी का मुंह

ममता पर भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वह केवल तुष्टीकरण की राजनीति के बारे में सोचती है, लोगों के विकास के बारे में नहीं। मैं संदेशखाली जाने की कोशिश करूंगा, देखूंगा कि पुलिस मुझे रोकने की कोशिश करती है या नहीं। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा ममता बनर्जी की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। वहां लगातार छठे दिन प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा संदेशखाली में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा की घोषणा को रद्द करने के बाद राज्य सरकार ने संदेशखाली के कुछ हिस्सों में धारा 144 फिर से लागू कर दी। भाजपा ने एक बार फिर से ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिमी मिदनापुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित, जांच के आदेश

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी जनजातीय बहनों (खासकर हिंदू बहनों) के साथ टीएमसी के गुंडे दिनदहाड़े शोषण और बलात्कार कर हैं और सूबे की मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनी हुई हैं, ये बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है। पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज लोगों के उत्पीड़न और शोषण का बेशर्म अड्डा बन गया है। हमारी बहनों के साथ बलात्कार और दुर्व्यवहार हो रहा है, लेकिन ममता दीदी मूकदर्शक बनकर खड़ी हैं! टीएमसी के गुंडों के 'टेप' से ममता का मुंह बंद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़