ममता बनर्जी ने बंगाल के दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर समुद्र तटीय शहर दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया। बनर्जी ने तीन साल में मंदिर का निर्माण करने वाले श्रमिकों और इंजीनियरों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “आज के कार्यक्रम में पुजारी, सिख और बौद्ध समुदायों के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी मौजूद थे।” बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के दौरान उन्हें जो भावनाएं महसूस हुईं, वे शब्दों से परे हैं।

उन्होंने कहा, “यह पवित्र स्थान हमारे ‘मां, माटी, मानुष’ का है, और इसे हिडको टीम, स्थानीय निवासियों, कलाकारों, उद्योगपतियों और राज्य भर के श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयासों से जीवंत किया गया है। भगवान जगन्नाथ का यह विनम्र निवास बंगाल की आत्मा को दर्शाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गौरवपूर्ण व स्थायी प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन