Mamata Banerjee ने जिलाधिकारियों को SIR पर न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को जिलाधिकारियों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा और इस बात पर जोर दिया कि लोगों को ‘‘तार्किक विसंगतियों’’ के नाम पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर से संबंधित सभी सुनवाई उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ही की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि तार्किक विसंगतियों के बहाने लोगों को असुविधा न हो।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर की सुनवाई के कारण लोगों को ‘‘तार्किक विसंगतियों’’ को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और इस मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा वैध घोषित किए गए दस्तावेजों को सुनवाई के दौरान बिना किसी अपवाद के स्वीकार किया जाना चाहिए। जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि दस्तावेज जमा करने के बाद रसीद जारी करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।’’ बनर्जी ने कहा कि निर्धारित तिथियों पर सुनवाई में शामिल होने में असमर्थ मतदाताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां

Mega DSC विरोध पर पुलिस लाठीचार्ज, YSRCP नेताओं ने की CBI जांच की मांग

Jamui में छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में 7 आरोपी चिह्नित, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

Canada के साथ CEPA वार्ता पर बोले Piyush Goyal, अगले 90 दिन दोनों देशों के लिए अहम