वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ममता बनर्जी को बताया देश की नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली ममता बनर्जी को देश की नेता बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व तरीके से सभी विरोधियों को धूल चटा दी। बहरहाल, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष की ओर से बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले खड़े किए जाने की संभावनाओं पर कमलनाथ ने कहा कि अपने चुनावी चेहरे के बारे में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) समय आने पर फैसला करेगा।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं, कोरोना उल्लंघन करने के आरोप में ग्राम प्रधान सहित 23 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भड़की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, अब वे लोग (भाजपा नेता) कहने का प्रयास कर रहे हैं कि बंगाल में हिंसा हो रही है। वैसे हिंसा का रास्ता बहुत गलत है। मैंने भी फोन पर बातचीत के दौरान बनर्जी से बोला है कि वह सबको हिंसा से दूर रहने के लिए कहें। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि उन्होंने बनर्जी से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें इस राज्य में आने का न्योता भी दिया है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप