ममता बनर्जी को केवल बांग्ला भाषी मुसलमानों की चिंता: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की उनकी समकक्ष ममता बनर्जी को केवल बांग्ला भाषी मुसलमानों की चिंता है। उन्होंने आगाह किया कि अगर ममता मुस्लिम-बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असमिया और हिंदू-बंगाली उन्हें नहीं बख्शेंगे।

उन्होंने कहा, अगर वह मुस्लिम-बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असमिया लोग और हिंदू-बंगाली उन्हें नहीं बख्शेंगे।” शर्मा ने सवाल किया कि अगर बनर्जी बांग्ला भाषी लोगों की सुरक्षा में रुचि रखती हैं, तो उन्होंने अपने राज्य में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम क्यों नहीं लागू किया?

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों - हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई - को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाती है। बनर्जी केंद्र और भाजपा शासित राज्यों पर बांग्ला भाषी प्रवासियों को ‘अवैध बांग्लादेशी’ या रोहिंग्या बताकर व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाती रही हैं।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर