ममता बनर्जी ने पार्टी में किए बड़े बदलाव, भतीजे अभिषेक बनर्जी को बनाया महासचिव

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2021

ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। विधानसभा चुनाव के बाद हुई पहली वर्किंग कमेटी में ममता ने ये बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही टीएमसी ने अपनी पार्टी में कई बदलाव किए हैं। अभिनेत्री सायोनी घोष को बंगाल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी टीएमसी के यूथ विंग के अध्यक्ष थे। लेकिन जिस तरीके से इस बार के विधानसभा चुनाव में सीधे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कमान संभाली थी और फ्रंट फुट पर नजर आए थे। अब टीएमसी में उनका प्रमोशन कर दिया गया है। 

अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से सांसद हैं। अभिषेक ममता बनर्जी के बड़े भाई अजित के बेटे हैं। वह बचपन से ही ममता के पास रहे हैं। अभिषेक पिछले 10 सालों से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहे।  

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़