ममता बनर्जी सोमवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकती हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के दो दिन के दौरे पर पहुंच सकती हैं। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बनर्जी सोमवार को जिला मुख्यालय बरहामपुर का दौरा कर सकती हैं।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों से मुलाकात के बाद बनर्जी का सुति स्थित छाबघाटी केडी विद्यालय के मैदान में आयोजित प्रशासनिक बैठक में शिरकत करने का भी कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक बैठक में वह मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद जिले के लिए 703 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगी।’’ मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects