शुक्रवार को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगी मुलाकात

By अंकित सिंह | Aug 04, 2022

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आ रही हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली दौरे पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। शुक्रवार को दोनों नेताओं की मुलाकात 4:30 पर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की यह मुलाकात अपने आप में कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब उनकी पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल में ही ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट का विस्तार भी किया था। खबर के मुताबिक के ममता बनर्जी शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की ममता बनर्जी से यह पहली मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ें: ED ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे पार्थ चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी बोले- सारा पैसा TMC और ममता बनर्जी का

इसके साथ ही ममता का यह दौरा उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी अहम हो जाती है। ममता बनर्जी की पार्टी ने फिलहाल उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने एक बार ऐलान किया था कि वह हर संसद सत्र के दौरान दिल्ली आएंगी। इस लिहाज से भी ममता बनर्जी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता में दिखी फूट के बीच भी ममता बनर्जी का यह दौरा बेहद अहम है। हाल के दिनों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव भी देखने को मिली है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी