ममता बनर्जी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई है। ममता बनर्जी से नरेंद्र मोदी की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार पार्थ चटर्जी के खिलाफ कई सबूत जुटाने की कोशिश कर रहा है। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के पांच से ईडी को अब तक 55 करोड़ से ज्यादा रुपए मिले हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में जेवरात भी बरामद हुए हैं। ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी कर दिया था। हालांकि कहीं ना कहीं इस मुलाकात को पार्थ चटर्जी के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपने ज्ञापन में बनर्जी ने विभिन्न योजनाओं और लाभों के तहत राज्य को देय कुल राशि का ब्योरा प्रस्तुत किया है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 31 जुलाई, 2022 तक जो राशि बकाया है, वह लगभग 1,00,968.44 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।आपको बता दें कि ममता बनर्जी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। इसके अलावा ममता बनर्जी नीति आयोग के कार्यक्रम में शामिल होंगी। गौरतलब है कि ममता बनर्जी गुरुवार को दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने देर शाम तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के साथ बैठक भी की थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी