Panchayat Elections के घायल हुए लोगों से मिली Mamata Banerjee, BJP पर हमला करते हुए कहा- वे डर से कांप रहे

By अंकित सिंह | Jul 19, 2023

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव भले ही संपन्न हो गए हैं। लेकिन पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर राजनीति अभी भी जारी है। भाजपा सहित लेफ्ट और कांग्रेस जबरदस्त तरीके से राज्य की तृणमूल सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की ओर से विपक्षी दलों पर पलटवार किया जा रहा है। इन सब के बीच आज एक बार फिर से ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के एक अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: Amit Shah बोले- हिंसा भी BJP को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन से नहीं रोक सकी, लोगों को मोदी पर भरोसा

लेफ्ट का ममता पर निशाना

वृंदा करात ने कहा कि विपक्ष की बैठक में हमने संविधान बचाने पर चर्चा की। पंचायत चुनाव के दौरान बंगाल में टीएमसी की तानाशाही देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए (गठबंधन) का फैसला राज्य के पार्टी नेताओं से परामर्श के बाद किया जाएगा। मैं एक बात कहना चाहता हूं कि आप लोकतंत्र पर हमला करके उसे नहीं बचा सकते। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को 26 विपक्षी दलों के सर्वसम्मति से अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखने के बाद कहा कि इसके पीछे का विचार देश को बहुआयामी हमलों से बचाने के उनके प्रयासों से उपजा है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने दिया था मौका, विपक्ष ने गंवाया: CM Yogi बोले- अपनी महिला विरोधी छवि नहीं मिटा सके SP-Congress

Bihar Cabinet पर लगेगी फाइनल मुहर? CM Samrat Chaudhary की PM Modi से दिल्ली में अहम मुलाकात

Congress में Priyanka Gandhi को लाओ, Rahul से नहीं चलेगा: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Underarms के कालेपन को कहें Bye-Bye! इस Summer पहनें बिंदास Sleeveless ड्रेस, ऐसे चमकाएं अपने अंडरआर्म्स