Kolkata Police की कार्रवाई, Kali Puja की रात नियमों के उल्लंघन पर 592 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता में काली पूजा की रात प्रतिबंधित पटाखे जलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 592 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 238.6 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से 205 को प्रतिबंधित पटाखे जलाने और 387 को उपद्रव करने के आरोप में पकड़ा गया।

इसके अलावा, छह लीटर अवैध शराब जब्त की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 593 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के बयान के मुताबिक, हेलमेट नहीं पहनने पर 454 दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में 75 तथा नशे में गाड़ी चलाने के मामले में 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 9 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 वंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

NCW प्रमुख Vijaya Rahatkar बोलीं, मातृत्व से न थमे करियर और माता-पिता दोनों साझा करें जिम्मेदारी

Prabhasakshi Newsroom: Eisenkot के हाथ में Israel की कमान आती देख Trump ने मारी गजब की पलटी

Indian Epic Movies Trend | फिल्म निर्माता भारतीय महाकाव्यों की ओर क्यों लौट रहे हैं? रामायण से लेकर पौराणिक फिल्मों की नई लहर तक