मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य में पिछले सात वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान किसानों की आय तीन गुना हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको सम्मानजनक श्रद्धांजलि। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। इस मौके पर देश के सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘बंगाल में किसानों की औसतन वार्षिक आय 91,000 रुपए (2010-11) से बढ़कर 2.91 लाख रुपए (2017-18) हुई है। हमने कृषि भूमि पर कर और दाखिल-खारिज शुल्क भी माफ कर दिया है। हम किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसान दिवस..।’ भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis