ममता बनर्जी ने पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे को उनकी 111वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा की 111वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जज्बा दुनिया भर के साहसी लोगों को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने 1953 में इसी दिन सर एडमंड हिलेरी और नोर्गे द्वारा माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई को भी याद किया। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे शेरपा को श्रद्धांजलि देती हूं जिनकी 111वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जज्बा दुनिया भर के साहसी लोगों को प्रेरणा देता है।”

सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चोटी 29 मई, 1953 को नौंवे ब्रिटिश अभियान के तहत फतह की थी। बनर्जी ने आगे लिखा, “आज 72वां एवरेस्ट दिवस है जो माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मानित करता है। आइए, उस जज़्बे को याद करें जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया।

प्रमुख खबरें

ट्रंप की दोहरी चाल? जेलेंस्की से पहले पुतिन को बातचीत का न्योता, वैश्विक शांति पर दांव

उत्तर पश्चिमी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी के बाद पांच लोग घायल, जांच जारी

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का बॉक्स ऑफिस पर दम घुटने का दर्द: कपिल शर्मा ने धुरंधर पर मढ़ा हार का ठीकरा, जनवरी में री-रिलीज की उम्मीद

इधर मिलने वाले थे ट्रंप-जेलेंस्की, उधर रूस ने कीव को मिसाइल और ड्रोन से दहलाया