ट्रंप की दोहरी चाल? जेलेंस्की से पहले पुतिन को बातचीत का न्योता, वैश्विक शांति पर दांव

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ होने वाली अपनी संभावित बैठक से पहले अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ जल्द ही बातचीत करने की उम्मीद कर रहे हैं। चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी हैं।  पॉलिटिको को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने रूसी नेता के साथ अपनी संभावित मुलाकातों पर भरोसा जताया और कहा कि वे निकट भविष्य में पुतिन से बात करने के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने पॉलिटिको से कहा कि मुझे लगता है कि उनके साथ बातचीत अच्छी रहेगी। मुझे लगता है कि व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि वे पुतिन से जल्द ही, जितनी मेरी इच्छा है बात करने की उम्मीद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित 20 सूत्रीय शांति योजना 90 प्रतिशत तैयार है और ट्रंप के साथ वार्ता यूक्रेन के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी और युद्ध के बाद स्थिरता सुनिश्चित करने में उसके सहयोगियों की भूमिका पर केंद्रित होगी। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर