Bengal में SIR प्रक्रिया पर ममता बनर्जी ने उठाए गंभीर सवाल, ECI को बताया 'WhatsApp Commission'

By अभिनय आकाश | Jan 05, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईसीआई व्हाट्सएप पर चल रहा है। सोमवार को मुरीगंगा नदी पर गंगानगर सेतु की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने ये टिप्पणी की। गंगासागर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग व्हाट्सएप पर चल रहा है। मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है, लेकिन एक दिन ऐसा चुनाव आयोग खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: SIR in Bengal: ममता का ECI को लेटर, तुरंत रोको SIR वरना...

अभिषेक बनर्जी ने पहले आरोप लगाया था, "चुनाव आयोग की सभी नीतियां व्हाट्सएप के जरिए बनाई जा रही हैं; यह एक व्हाट्सएप आयोग है। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से "मनमाने ढंग से नाम हटाए जा रहे हैं", और कहा कि "बंगाल कभी आपके सामने नहीं झुका, और बंगाल कभी आपके सामने नहीं झुकेगा।

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला