प. बंगाल के राज्यपाल का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का हालचाल जानने के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उनसे (बोस) बात नहीं की है। लेकिन मैंने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात की। वह निगरानी में हैं। उन्हें कुछ हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सक अच्छी देखभाल कर रहे हैं। एक बार उनकी हालत स्थिर हो जाए, तो वे अगले उपचार के बारे में फैसला करेंगे।’’

राज्यपाल को सीने में जकड़न के चलते सोमवार को पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ बतायी गई है और उन्हें कड़ी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा के कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगी पूर्ण रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने की रद्द

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार