Meghalaya में बोलीं ममता बनर्जी, भाजपा के दो चेहरे, चुनाव के दौरान कहती कुछ है और बाद में करती कुछ और है

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

शिलांग। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी आज मेघालय पहुंची थीं। मेघालय में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। मेघालय में तृणमूल कांग्रेस अपनी संभावनाओं को तलाशने की कोशिश में लगी हुई है। इसी कड़ी में ममता बनर्जी के आज के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा दो चेहरे वाली पार्टी है जो चुनाव के दौरान कहती कुछ है और बाद में करते कुछ और है। 

दरअसल, ममता बनर्जी मेघालय के गोरा हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करते हैं। ममता ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ उसकी पार्टी के शासन वाले राज्यों को ही धन मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि हम मेघालय में जनता के लिए, जनता द्वारा और जनता की सरकार चाहते हैं। आपको बता दें कि मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है। मेघालय में भाजपा के पास सिर्फ 2 विधायक हैं। वह कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा भी है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा