ममता बनर्जी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी भगवान या महामानव हैं जो कर रहे भाजपा की जीत का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2021

खानाकुल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भगवान या महामानव’ हैं जो विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि अभी छह चरण के चुनाव होने बाकी हैं। हुगली जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और इसके संस्थापक अब्बास सिद्दिकी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा ऐसे ‘व्यक्ति’ को अल्पसख्ंयक मतों में सेंध लगाने के लिए रुपये दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उससे यथाशीघ्र प्रधानमंत्री किसान निधि योजना लागू करने के लिए कहेंगे। इस बयान का संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (मोदी) अपने आप को क्या समझते हैं, क्या आप भगवान या महामानव हैं? 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध