'रोटी, कपड़ा, मकान, जीतेगा हिंदुस्तान', BJP पर हमला करते हुए Mamata Banerjee बोलीं- वो देश को बेचना चाहते हैं और हम बचाना

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

मणिपुर के बादल वीडियो को लेकर एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा अब बेटी जलाओ में तब्दील हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं भाजपा को राजनीति से बाहर कर देंगी। मणिपुर वायरल वीडियो को लेकर देश की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। विपक्षी दल केंद्र की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही साथ उन्होंने राज्य सरकारों से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर कठोर रवैया अपनाने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: Panchayat Elections के घायल हुए लोगों से मिली Mamata Banerjee, BJP पर हमला करते हुए कहा- वे डर से कांप रहे

मोदी से सवाल

ममता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? उन्होंने कहा कि हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसान दिक्कत में हैं। ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश को बेचना चाहते हैं और हम बचाना चाहते हैं। 2024 में लोकतंत्र की जीत होगी। उन्होंने नारा देते हुए कहा, रोटी, कपड़ा, मकान, जीतेगा हिंदुस्तान। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें कोई पद नहीं चाहिए, हम सिर्फ भाजपा का शासन हटाना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने दिया था मौका, विपक्ष ने गंवाया: CM Yogi बोले- अपनी महिला विरोधी छवि नहीं मिटा सके SP-Congress

Bihar Cabinet पर लगेगी फाइनल मुहर? CM Samrat Chaudhary की PM Modi से दिल्ली में अहम मुलाकात

Congress में Priyanka Gandhi को लाओ, Rahul से नहीं चलेगा: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Underarms के कालेपन को कहें Bye-Bye! इस Summer पहनें बिंदास Sleeveless ड्रेस, ऐसे चमकाएं अपने अंडरआर्म्स