ममता का भाजपा पर तीखा प्रहार: मुझे हराने का दम नहीं, चुनाव आयोग अब बीजेपी कमीशन

By अंकित सिंह | Nov 25, 2025

विधानसभा चुनाव अभी कुछ महीने दूर हैं। उससे पहले बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी माहौल में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोंगांव में एक सभा की। एसआईआर विरोधी रैली में ममता ने कहा कि भाजपा राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकती और न ही मुझे हरा सकती है। उन्होंने कहा कि ‘इलेक्शन कमीशन’ अब एक निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है, यह ‘बीजेपी कमीशन’ बन गई है। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु लेओवर के दौरान महिला सह-पायलट से दुष्कर्म के आरोप, जांच संभालेगी स्थानीय पुलिस

उन्होंने दावा किया कि मैंने भाजपा से कहा कि मैं जो खेल खेलूँगी, उसमें मुझे कोई छू नहीं सकता। गलियों में घूमने से मेरा संपर्क और भी लोगों से हुआ है। एसआईआर के बारे में उन्होंने कहा कि एसआईआर कराने में तीन साल लगते हैं। 2002 में भी यही हुआ था। हमने कहा था कि कोई भी वैध मतदाता छूटेगा नहीं। अब नियम बदल रहे हैं। आयोग तय कर रहा है कि सरकार में कौन बैठेगा। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। पहले मुझे आधार कार्ड मिला था। वहाँ सबने पैसे खर्च किए। मुझे भी पैसे खर्च करने पड़े। मेरा आधा घंटा बर्बाद हो गया।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं