West Bengal की सियासत में आया जबरदस्त मोड़, Mamata Banerjee ने अल्लाह के आशीर्वाद की बात की, Suvendu Adhikari ने काली माँ की पूजा की

By नीरज कुमार दुबे | Mar 21, 2026

पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त उबाल पर है और चुनावी मैदान अब सीधे धर्म, पहचान और प्रभाव की जंग में बदल चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी के बीच छिड़ी यह टक्कर अब केवल वोटों की लड़ाई नहीं रही, बल्कि यह प्रतीकों, भावनाओं और नैरेटिव की निर्णायक भिड़ंत बन गई है। खासतौर पर बंगाल की सियासत में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद मनाई तो वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी शुभेन्दु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर जाकर माता के चरणों में माथा टेका। ममता की और शुभेन्दु की आज की तस्वीरें अपने अपने मतदाताओं के लिए बड़ा संदेश है।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के किले में इस बार लग सकती है सेंध, पूरे West Bengal में BJP ने बिछाई है जबरदस्त चुनावी बिसात

दूसरी ओर, शुभेन्दु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना कर पूरी सियासत को एक अलग ही दिशा दे दी। उन्होंने खुलकर सनातन की जीत का नारा दिया और बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। मां काली से आशीर्वाद लेने की यह तस्वीर केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संदेश थी कि भाजपा अब बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ेगी।

इन दोनों घटनाओं का समय और अंदाज बेहद महत्वपूर्ण है। एक तरफ अल्पसंख्यक समुदाय को साधने की कोशिश, तो दूसरी तरफ बहुसंख्यक पहचान को मजबूत करने का प्रयास। यही वह मोड़ है जहां बंगाल की सियासत खतरनाक रूप से ध्रुवीकरण की ओर बढ़ती दिख रही है। अब साफ हो चुका है कि पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल विकास, योजनाओं या वादों तक सीमित नहीं रहेगा। यह चुनाव अब पहचान की लड़ाई है, जहां हर तस्वीर, हर मंच और हर बयान एक बड़े राजनीतिक संदेश में बदल रहा है।

बंगाल की जनता के सामने अब सीधा सवाल है कि क्या वे इस धार्मिक और प्रतीकात्मक राजनीति के साथ जाएंगे या किसी अलग रास्ते की तलाश करेंगे। लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में बयानबाजी और तेज होगी, टकराव और गहरा होगा और बंगाल की राजनीति पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक रूप लेगी। देखा जाये तो यह चुनाव अब सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारों, भावनाओं और प्रभाव की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुका है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह