Mamata Banerjee ने शुरू किया ‘दिदीर सुरक्षा कवच’ अभियान, बोलीं- ‘राम-वाम’ अब एक हो गए हैं

By अंकित सिंह | Jan 02, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का नया अभियान ‘‘दीदीर सुरक्षा कवच’’ शुरू किया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के लिए या काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद रहे। अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पार्टी 11 जनवरी को सात दिवसीय अभियान शुरू करेगी। वहीं, ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यक्रम में कहा ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम के तहत तृणमूल कांग्रेस के 3.5 लाख कार्यकर्ता बंगाल के 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे भारत में टीएमसी सरकार के खिलाफ बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गईं। 

इसे भी पढ़ें: 'मां से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता', PM नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर बोलीं ममता बनर्जी, कार्यक्रम में कटौती की

राज्य सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम दुआरे सरकार (द्वार पर सरकार) की तरह इस नए अभियान का उद्देश्य लोगों को पार्टी से जोड़ना है। ममता बनर्जी ने कहा, “लगभग साढ़े तीन लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों के बीच पहुंचेंगे। राज्य सरकार का दुआरे सरकार अभियान जारी रहेगा।” एक जनवरी को टीएमसी की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर बनर्जी ने कहा था कि पार्टी का लक्ष्य “एकजुट भारत और एक मजबूत संघीय ढांचा” बनाना है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन