5 मई को CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, चुनी गईं विधायक दल की नेता

By अंकित सिंह | May 03, 2021

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर से विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। आज शाम पार्टी नेताओं की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने बताया कि ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। खबर यह भी है कि 6 मई को बाकी नेताओं की शपथ होगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर शपथ समारोह को बिल्कुल साधारण रखा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है और लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता अपने पास बरकरार रखी है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित अंतिम परिणाम के अनुसार पार्टी को 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल हुई है जो बहुमत के जादुई आंकड़े से भी कहीं अधिक है। वहीं, इस विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देने वाली भाजपा 77 सीटों पर विजयी रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ने वाली आईएसएफ को एक सीट मिली है तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत दर्ज करने में सफल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur