ममता बनर्जी ने भाजपा को कहा बाहरी पार्टी, तिलक लगाने वाले लोगों पर किया ये कमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

विष्णुपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी केवल उन लोगों को बाहरी कहती है, जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान यहां परेशानी खड़ी करने के लिए भेजा गया है, उन्हें नहीं जो बरसों से राज्य में बसे हैं। तृणमूल कांग्रेस के कई नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आने वाले भाजपा नेताओं को बाहरी होने का तमगा देते रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि बरसों से बंगाल में बसे दूसरे राज्यों के लोग बाहरी नहीं हैं बल्कि वह उनके ‘‘अपने लोग’’ हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘ हम उन लोगों के बारे में ऐसा क्यों कहेंगे, जो बरसों से यहां बसे हैं? वे हमारे राज्य का एक अभिन्न हिस्सा हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारते: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर बोले सिंधिया

बनर्जी ने कहा, ‘‘ किसान महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? किसान जहां प्रदर्शन कर रह हैं वहां लोहे की कीलें क्यों लगाई गई ?क्या मोदी को औद्योगिक घरानों की चिंता है किसानों की नहीं?’’ केन्द्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ योजना को असफल करार देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैंने जो वादे किए वे पूरे किए, लेकिन मोदी अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहे हैं।’’ उन्होंने यहां अपने दावों को सही ठहराने के लिए कन्याश्री, सबुज साथी और स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाओं को लागू किए जाने का हवाला दिया।

वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का गठन करने के भाजपा के वादे पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पहले यह बताएं कि पीएसयू क्यों और किसके इशारों पर बंद हो रहे हैं? आप लाखों लोगों को बेरोजगार कर रहे हैं। लोगों को आप पर भरोसा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Semiconductor Policy ने भारत में चिप उद्योग को दिया मजबूत आधार: Micron CEO संजय मेहरोत्रा

Natural Skin Care: Glowing Skin के लिए घर पर बनाएं 5 DIY Face Pack, बिना पार्लर पाएंगी नेचुरल निखार

अब्दुल्ला-मायावती-सिब्बल...एक-एक कर मोदी के समर्थन में अचानक क्यों उतरने लगे विरोधी,चक्रव्यूह में फंसे राहुल?

Semicon India में बोले PM Modi, BRICS Summit और मजबूत GDP Growth ने बढ़ाया देश का भरोसा