ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से तृणमूल कांग्रेस पर दावेदारी से जुड़ा विवाद जल्द सुलझाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

कोलकाता, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह विरोधी गुट को और समय दिए बिना तृणमूल कांग्रेस पर दावेदारी को लेकर जारी विवाद की जांच जल्द पूरी करे। निर्वाचन आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल को बुधवार को लिखे पत्र में ममता ने अनुरोध किया कि आयोग ‘‘तृणमूल कांग्रेस पर दावेदारी को लेकर जारी जांच को जल्द से जल्द पूरा करे और विरोधी गुट को अपनी दलीलें पेश करने के लिए कोई और तारीख न दे।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘चूंकि यह मामला पश्चिम बंगाल में गंभीर राजनीतिक प्रभाव डालने वाला है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि जांच जल्द से जल्द पूरा करें और उन्हें (विरोधी गुट) अपनी दलीलें पेश करने के लिए कोई और तारीख न दें।’’ ममता ने दावा किया कि आयोग द्वारा बार-बार अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद विरोधी गुट जवाब दाखिल नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि छह जुलाई 2026 के पत्र में हमने जो भी दलीलें और बयान दिए हैं, उन्हें मान लिया गया है और उनके पास हमारी दलीलों का कोई जवाब नहीं है।’’ ममता ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट बार-बार दिए जा रहे अतिरिक्त समय का दुरुपयोग कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से बम-बम भोले की गूंज, जानें इस Holy Journey का धार्मिक महत्व

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 21 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, प्रशांत किशोर समेत 26 उम्मीदवार मैदान में

सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार: उद्धव ठाकरे