मुंबई में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने कहा, मैं मुंबई जा रही हूं जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी जी के बेटे की शादी हो रही है। उन्होंने कई बार आमंत्रित किया है और मुकेश अंबानी जी बंगाल के निमंत्रण पर कई बार विश्व बांग्ला सम्मेलन में शामिल हुए हैं। मैं शायद नहीं जाती लेकिन मुकेश जी, उनके बेटे और नीता जी सहित उन्होंने मुझे बार-बार आने के लिए कहा इसलिए मैंने जाने का फैसला किया है।

मुंबई में अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह कल राजनीतिक चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद से उनकी मुलाकात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, मैं शरद जी के घर भी जाऊंगी और उनसे भी मिलने का समय तय कर लिया है। अखिलेश भी कल आ रहे हैं और मैं उनसे भी मिल सकती हूं। मैं परसों वापस आऊंगी।

प्रमुख खबरें

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान

Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा