भवानीपुर से जीतीं ममता बनर्जी, भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को रिकॉर्ड मतों से हराया

By अंकित सिंह | Oct 03, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं। भवानीपुर में ममता बनर्जी की यह जीत रिकॉर्ड मतों से हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह जीत 58 हजार से ज्यादा मतों से है। भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से रहा। प्रियंका टिबरेवाल दूसरे नंबर पर रहीं जबकि माकपा के श्रीजीब बिस्वास तीसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी को यह उप चुनाव जीतना बेहद जरूरी था। भवानीपुर के अलावा मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी वोटिंग हुई है इसके लिए भी मतगणना चल रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था। बनर्जी के भारी बढ़त हासिल करने की खबरें मिलने के बाद टीएमसी समर्थक जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं, भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में वीरानी छायी रही। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चुनाव बाद हिंसा की किसी भी घटना के बचने के लिए विजयी जश्न समारोह और जुलूस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार