By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026
मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक महिला ने अपनी कार से कई वाहनों को कथित तौर पर टक्कर मारने के साथ ही पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की और एक यातायात सिग्नल पर हंगामा भी किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जुहू के संगीत भारती चौक सिग्नल के पास हुई।
उन्होंने बताया कि बाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने यातायात जाम हटाने के लिए महिला को अपनी कार सड़क किनारे लगाने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिक की शिकायत पर जुहू पुलिस ने दुर्घटना और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।