मुझे डिटेंशन कैंप में डाल दीजिए...ममता बनर्जी ने बीजेपी को क्या बड़ी चुनौती दे दी

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2025

अपनी बंगाली पहचान का राग अलापते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारिश में भीगते हुए भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कोलकाता में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। कोलकाता के मध्य में आयोजित यह विरोध मार्च एकता का भी प्रदर्शन था क्योंकि इसमें अभिषेक बनर्जी सहित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता शामिल हुए। लगातार बारिश के बीच तृणमूल सुप्रीमो और अन्य नेताओं के तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर बीजेपी, छी छी (शर्म करो बीजेपी) के नारे गूंज रहे थे। लगभग 1,500 पुलिसकर्मी पूरे रास्ते पर पहरा दे रहे थे। रैली के बाद, ममता ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र को चुनौती दी कि वह उन्हें डिटेंशन कैंप में डाल दे। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, इस बात के लिए जताया आभार

ममता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ़्तार करके उन्हें हिरासत शिविरों में रखा जाए। यह अधिसूचना सभी भाजपा शासित राज्यों को भेज दी गई है। हम इस अधिसूचना को चुनौती देंगे। आप हर बंगाली भाषी को जेल कैसे भेजेंगे? पश्चिम बंगाल के नागरिकों के पास पहचान पत्र हैं। वे दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं क्योंकि उनके पास हुनर है। वे उनसे काम तो करवाएँगे, लेकिन बांग्ला बोलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। आपको यह अधिकार किसने दिया? क्या बंगाल भारत का हिस्सा नहीं है?

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर