नंदीग्राम चुनाव परिणाम को ममता की चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2021

2 मई को शाम के 6 बज रहे थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि नंदीग्राम में जो भी कुछ हुआ उसे भूल जाइए। हम पूरे राज्य में भारी बहुमत के साथ जीते हैं। लेकिन सवा महीने बाद भी ममता बनर्जी नंदीग्राम की अपनी हार को सहज स्वीकार नहीं कर पाईं हैं। अब इस मामले में ममता दीदी ने अदालत का रुख किया है। नंदीग्राम में हार और शुभेंदु अधिकारी की जीत को लेकर ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। ममता बनर्जी का आरोप है कि मतगणना में धांधली की गई। शुक्रवार को हाई कोर्ट के सिंगल बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई न्यायाधीश कौशिक चंद्र की बेंच करेगी। 

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध