ममता ने सुशीला कार्की को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुशीला कार्की को बधाई दी। नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश कार्की शुक्रवार रात अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। पश्चिम बंगाल की सीमाएं नेपाल से लगती हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। हम पड़ोसी देशों के रूप में मित्रता एवं सहयोग के गहरे संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।’’ राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के तीन दिन बाद शुक्रवार शाम 73 वर्षीय कार्की को पद की शपथ दिलाई।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण