भाजपा विधायक की विवादित टिप्पणी, ममता बनर्जी को 'राक्षसी' संस्कृति का बताया, कहा- उनके DNA में दोष है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को “राक्षसी” संस्कृति का करार देते हुए कहा कि उनके “डीएनए” में दोष है। कोलकाता में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक कार्यक्रम में “जयश्री राम” का नारा लगने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाराज होने की घटना के संदर्भ में भाजपा विधायक ने यह बात कही। सिंह ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वह राक्षसी संस्कृति की हैं। 

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल, जय श्री राम का नारा सुनकर अपमानित क्यों महसूस किया ? 

उन्होंने कहा, कोई भी शैतान भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता, ममता बनर्जी बेईमान व शैतान हैं और उनका भगवान राम से घृणा करना स्वाभाविक है। उन्होंने इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में ममता के दल (तृणमूल कांग्रेस) के लोग जिस तरह से हिंसा और हत्याएं करते हैं, उनका कृत्‍य उनके “शैतान” होने का ही प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव