'ममता ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है', रविशंकर प्रसाद का सवाल- बंगाल हिंसा पर राहुल, येचुरी, नीतीश खामोश क्यों

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। हालांकि, पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा के भी खबर आई। भाजपा ने बंगाल चुनाव में हिंसा को लेकर एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। इसका नेतृत्व रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। आज रविशंकर प्रसाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वह लगातार हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर रविशंकर प्रसाद जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और पूछा कि आप पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर खामोश क्यों है?

विपक्ष खामोश क्यों

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी आपके लोग गरीब की झोपड़ी में आकर तोड़-फोड़ करते हैं, आपको शर्म आनी चाहिए। ममता जी यह कौन सा लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा भाजपा शासित किसी राज्य में हुआ होता तो राहुल गांधी, CPI, CPM, नीतिश कुमार तूफान खड़ा कर देते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: चुनावी नतीजों में TMC का दिखा दम, भाजपा बोली- हिंसा के बाद चुनाव से हमें कोई उम्मीद नहीं थी

आना चाहिए शर्मा

भाजपा नेता ने कहा कि ये सुशीला मंडल है इनका परिवार हमारी पार्टी का समर्थक है इनकी बहू और बेटे हमारे बूथ पर काम कर रहे थे और TMC के लोग बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे थे तब उन्होंने विरोध किया जिसके बाद इनके घर हमला किया और घर को तोड़ा, बेटे पर तलवार से हमला किया, बहू को पीटा और पति की पिटाई की। ये क्या हो रहा है ममता जी? उन्होंने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए...इनको न्याय मिलना चाहिए। मैं उम्मीद करूंगा कि पुलिस इनको सुरक्षा देगी ताकि इनका बेटा और बहू यहां आ सके। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects