मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, कहा- खो चुकी हैं अपना मानसिक संतुलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना ‘‘मानसिक संतुलन’’ खो चुकी हैं क्योंकि वह भाजपा नेताओं से काला धन लौटाने की मांग कर रही हैं। इस पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी का मानसिक संतुलन सिर्फ उसी वक्त खोया था जब उन्होंने 2012 में रेलमंत्री के तौर पर तत्कालीन तृणमूल सांसद रॉय के नाम की सिफारिश की थी। 

रॉय ने पत्रकारों से कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। वह भाजपा से काला धन लौटाने की मांग कर रही हैं। वह और लोगों को 25 प्रतिशत धन कटौती का भाषण दे रही हैं। लेकिन बाकी 75 प्रतिशत का क्या, जिसे उनके वरिष्ठ नेताओं ने बेईमानी से चुरा लिया? पहले तो उन्हें पैसे लौटाने चाहिए, फिर दूसरों को नसीहत देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र घटना: ममता ने साधा योगी सरकार पर निशाना

उनका यह बयान बनर्जी की रविवार को उस घोषणा की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी 26 जुलाई को राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी और उज्ज्वला योजना के माध्यम से भाजपा द्वारा कथित रूप से लिये गये काले धन को लौटाने की मांग करेगी।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर