By अभिनय आकाश | Jul 26, 2024
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ममता बनर्जी ने बार-बार कहा है उन्हें नीति आयोग पर भरोसा नहीं है, फिर वे बैठक में क्यों जा रही हैं? उन्होंने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है, विदेश मामलों में दखल दे रही हैं और बंगाल को पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रही हैं, हिंदुओं का पलायन हो रहा है, जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहा है, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को देश से अलग करने की कोशिश कर रही है, हम उन्हें रोकेंगे।
उन्होंने उत्तर बंगाल पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि समस्या समन्वय की है. हर राज्य की अपनी प्राथमिकताएँ होती हैं, लेकिन मैं संघवाद में विश्वास करता हूँ। भाजपा देश को तोड़ना चाहती है। उनके नेता बांटने की बात कर रहे हैं। मजूमदार ने बुधवार को पीएम मोदी को प्रस्ताव दिया था कि उत्तरी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ समानता के कारण, क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिक विकास निधि की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के तहत शामिल किया जाए।