हताशा में भाजपा के प्रमुख नेताओं की रैलियां रोक रही हैं ममता: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आम चुनावों में अपनी आसन्न हार को देखते हुए प्रमुख नेताओं की रैलियों को रोकने और हेलीकाप्टर नहीं उतरने देने जैसी तानाशाहीपूर्ण कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज अमित शाह की जाधवपुर में रैली थी, हमने उसकी अनुमति के लिए 4-5 दिन पहले आवेदन किया था। पहले वो (स्थानीय प्रशासन) कह रहे थे कि अनुमति मिल जाएगी। लेकिन कल रात 8.30 बजे बताया की अब अनुमति नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिना किसी कारण के रैली को अनुमति नहीं दी गई। हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति देने से भी मना कर दिया गया। ये लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी की कोई भी महिला नेता अपने पति को मोदी के पास नहीं भेजती क्योंकि...

इससे पहले भाजपा नेता अनिल बलूनी ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग उनकी पार्टी को निशाना बनाने के तृणमूल कांग्रेस के कथित अलोकतांत्रिक तरीकों का मात्र ‘‘मूक दर्शक’’ बन कर रह गया है। बलूनी ने बताया कि पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और निर्वाचन आयोग का दरवाजा भी खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि शाह की रैली सोमवार को जाधवपुर में होनी थी, जहां लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। राज्य प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से अंतिम मिनट में इनकार कर दिया। बलूनी ने कहा कि शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए दी गई अनुमति भी वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि निर्वाचन आयोग राज्य में इस तरह की घटनाओं और तृणमूल द्वारा किए जा रहे हिंसा के इस्तेमाल का केवल मूल दर्शक बन गया है।’’

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच