ममता बनर्जी ने जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, हिमंत बिस्व सरमा भी रहे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बुधवार को यहां मुलाकात की। बनर्जी ने इसे ‘‘शिष्टाचार मुलाकात’’ बताया और कहा कि इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव सहित किसी ‘‘राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं’’ हुई। उन्होंने 40 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद कहा, ‘‘ हमने राष्ट्रपति चुनाव सहित कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’ सरमा धनखड़ से मुलाकात करने यहां राजभवन आए थे और राज्यपाल के आमंत्रण पर बनर्जी के पहुंचने के दौरान वह वहां मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल