सुप्रीम कोर्ट की तरफ से The Kerala Story से बैन हटाने के बाद बोलीं ममता की मंत्री, कानून- व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है तो CM इसका संज्ञान लेंगी

By अभिनय आकाश | May 18, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में 'द केरला स्टोरी' के प्रदर्शन पर रोक लगाने के 8 मई के आदेश पर रोक लगा दी। राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाध्य है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक असहिष्णुता पर प्रीमियम लगाने के लिए कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, अन्यथा सभी फिल्में एक ही स्थान पर आ जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बोली तमिलनाडु सरकार, हमने प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया

पूरे मामले पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैंने यह फिल्म देखी और संदेश समझने की कोशिश की। अगर इस तरह की फिल्म आएंगी तो वह हमारे देश के सामाजिक ताने-बाने पर असर कर सकती है... सुप्रीम कोर्ट जानता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सारे विचारों को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया होगा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है