चुनाव बाद हिंसा में 50 भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई हत्या, ममता बनर्जी ने नहीं की कोई कार्रवाई: दिलीप घोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्वी वर्धमान जिले के मंगलकोट में तृकां नेता की हत्या के बाद त्वरित कार्रवाई की तो दूसरी ओर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में भगवा पार्टी के 50 सदस्यों की कथित हत्या पर उन्होंने कुछ नहीं किया। तृकां नेता आशिम दास की हत्या के मामले की जांच के लिये राज्य पुलिस के पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। हालांकि वीरभूम जिले के तृकां अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने घोष के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता की हत्या की वजह पार्टी की अंतर्कलह है। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप