हवा में डगमगाया ममता का विमान, विधानसभा में साझा किया अपना अनुभव

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर ममता बनर्जी वाराणसी के दौरे पर थी। अपने बयानों के जरिये उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जब वाराणसी से लौट रही थीं तो उनका विमान हवा में किसी दूसरे विमान के सामने आ गया था। लेकिन पायलट की दक्षता की वजह से दुर्घटना होते-होते बच गया। इस बात की जानकारी आज विधानसभा में खुद सीएम ममता ने दी। विधानसभा की शुरुआत में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने पायलट की रिपोर्ट को व्यावहारिक रूप से विफल कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने 7 मार्च को दोपहर 2 बजे विधानसभा सत्र बुलाया

डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। हम ऐसे सभी मामलों की जांच करते हैं और जहां वीवीआईपी शामिल होते हैं उन्हें प्राथमिकता देते हैं। हमने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लौट रही थीं, इसी दौरान यह हुआ. ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और इससे सूबे की सियासत की खूब तेज हुई।   

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत