Amartya Sen का नहीं करें अपमान, जमीन दखल के दावे के बीच ममता पहुंची नोबेल पुरस्कार विजेता के आवास

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

जमीन हड़पने के आरोपों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के समर्थन में उतर आई हैं। अमर्त्य सेन से सोमवार को बीरभूम में उनके पैतृक आवास पर मुलाकात करने वाले सीएम ने भाजपा पर अनुभवी अर्थशास्त्री का अपमान करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि विश्व भारती द्वारा एक पत्र भेजा गया था जिसमें अमर्त्य सेन पर 13 डेसिबल विश्वविद्यालय की भूमि का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था और इसे वापस करने के लिए कहा गया था। मैंने रिकॉर्ड देखा और अधिकारियों से इसका पता लगाने को कहा। हमने मूल भूमि रिकॉर्ड निकाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का केंद्र पर निशाना, बोलीं- चाहे जितनी एजेंसियां ​​हमारे पीछे लगा दो लेकिन देश को एक रहने दो

ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ऐसे व्यक्ति का अपमान क्यों किया जा रहा है? उन्हें बदनाम करने की यह कोशिश क्यों की जा रही है? मैं चाहती हूं कि भगवाकरण की कोशिशों के बजाय विश्व भारती सही तरीके से चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोलकाता में वापस आने के बाद कानूनी कार्रवाई के अगले कदम पर फैसला करेंगी। विश्व भारती विश्वविद्यालय ने अमर्त्य सेन के परिवार पर शांतिनिकेतन परिसर में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। 27 जनवरी को, विश्वविद्यालय ने उन्हें शांति निकेतन में "अनधिकृत तरीके" से कथित रूप से कब्जे वाले एक भूखंड के कुछ हिस्सों को तुरंत सौंपने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

एक बार शर्ट फोल्ड करने की ये निंजा टेक्निक जान लीं, तो बैंग में रखने या आलमारी में आसानी से नहीं होगी खराब

Noida: सड़क हादसे में विश्वविद्यालय छात्र की मौत

Vice President ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक जताया

Palghar में कर्ज में डूबे व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या