ममता ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, नोटबंदी की जांच कराने का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को वादा किया कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो नोटबंदी की जांच करायी जाएगी और योजना आयोग को बहाल किया जाएगा। ममता ने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणापत्रको जारी करते हुए कहा कि 100 दिनों के काम की योजना को बढ़ाकर 200 दिनों का किया जाएगा और इसके तहत मजदूरी भी दोगुनी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में तीन गुणा बढ़ी

ममता ने बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक के के शर्मा को लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड का विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर भी आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘एक अवकाशप्राप्त पुलिस अधिकारी किस प्रकार पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गौर कर सकता है? महानिदेशक के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लियाऔर वह भी वर्दी में।’’

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया