पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार बोलीं ममता, दोषी साबित पाए जाते हैं तो दी जाए उम्र कैद की सजा

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का वो समर्थन नहीं करती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के शिक्षक नौकरी घोटाले और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी से खुद को दूर करते हुए कहा है कि अगर दोषी साबित हो जाते हैं, तो उन्हें आजीवन कारावास की कोई परवाह नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यह साबित हो जाता है, तो मुझे आजीवन कारावास की सजा से भी कोई आपत्ति नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी बोले शत्रुघ्न सिन्हा, बिना किसी सबूत के किया जा रहा परेशान

बता दें कि पश्चिम बंगाल के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले की जांच के सिलसिले में 23 जुलाई की सुबह गिरफ्तार किया। पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता आवास से 21 करोड़ रुपये नकद और एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण बरामद किए गए। 

प्रमुख खबरें

Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

Vande Mataram विवाद पर Anurag Thakur का Congress पर तंज, बोले- खुद को संविधान से ऊपर समझता है गांधी परिवार

Bhagwant Mann की पत्नी पर शिअद और Congress का हमला, 5 करोड़ की मांग पर FIR की मांग