जीत के बाद ममता ने किया जनता का धन्यवाद, भाजपा की प्रियंका बोलीं- इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं

By अंकित सिंह | Oct 03, 2021

भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी किस्मत आजमाने वाली भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल ने हार के बाद बड़ा बयान दिया है। प्रियंका टिबरेवाल ने पहले तो ममता बनर्जी को जीत के लिए बधाई दी और कहा कि मैं युवा हूं और मेरी पारी अभी शुरू हुई है। मैं आगे मेहनत करती रहूंगी। इसके साथ ही प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भले ही यह चुनाव ममता बनर्जी जीत गई हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच में ही हूं। प्रियंका टिबरेवाल ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25000 से ज्यादा वोट हासिल की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल में मैंने ऐसा प्रदर्शन किया है जहां उनके उपाध्यक्ष कैमरे पर फर्जी वोटरों को बूथ में घुसाते हुए दिखाई दे रहे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं। भवानीपुर में ममता बनर्जी की यह जीत रिकॉर्ड मतों से हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह जीत 58 हजार से ज्यादा मतों से है। 

जीत के बाद ममता ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ था। मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उसके बाद उपचुनाव आया। मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट